तब्बू वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘टनल मेन’ से जुड़ गई हैं। यह पहली बार होगा जब अभिनेत्री किसी हिंदी ओरिजिनल स्ट्रीमिंग सीरीज़ में नजर आएंगी। ‘टनल मेन’ 2023 में उत्तराखंड में हुए टनल रेस्क्यू की भावना से प्रेरित एक काल्पनिक ड्रामा है।नवंबर 2023 में पूरा देश सांसें थामकर उस लंबे और चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान को देख रहा था, जिसके जरिए उत्तराखंड में एक ढही हुई सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। ‘टनल मेन’ उसी घटना की भावना, मुश्किल हालात में दिखाए गए धैर्य, टीमवर्क और उम्मीद से प्रेरणा लेती है, जिसने उस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

