करिश्मा ने पैरेंटहुड को लेकर बात की

मनोरंजन

अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने अपनी ज़िंदगी के सबसे निजी फैसलों में से एक, यानी माता-पिता बनने के सफर को लेकर खुलकर बात की। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ में बातचीत के दौरान करिश्मा ने बताया कि शुरुआत में वह और उनके पति वरुण बंगेरा बच्चा करने को लेकर असमंजस में थे, क्योंकि उस समय दुनिया की परिस्थितियां उन्हें सही नहीं लग रही थीं। कोविड-19 महामारी से लेकर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे युद्धों तक, दोनों इस बात को लेकर सोचते रहे कि क्या ऐसे समय में बच्चे को इस दुनिया में लाना सही होगा। हालांकि अब करिश्मा और वरुण एक बेटे के माता-पिता हैं।