विजया भारती का  होली गीत रिलीज 

मनोरंजन

विजया भारती ने इस होली अपने प्रशंसकों के लिए एक शानदार सौगात पेश की है। भोजपुरी और मैथिली लोक संगीत की सुप्रसिद्ध आवाज में उनका नया पारंपरिक होली गीत “अर अर रर रंग डाले छयलवा” आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है।सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण: पिछले चार दशकों से लोक संगीत की सेवा कर रहीं विजया भारती ने इस गीत के माध्यम से पूर्वांचल की पारंपरिक होली और ‘फगुआ’ की मिठास को जीवंत कर दिया है। 22 से अधिक देशों में भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाली विजया भारती को ‘फगुआ की रानी’ कहा जाता है। उनके इस नए गीत में ग्रामीण परिवेश की मस्ती और होली के पारंपरिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पर उनके प्रसिद्ध ‘जोगीरा सारा रा रा’ के स्वर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।