श्रेया चौधरी ‘मुपापा’ में आएंगी नजर

मनोरंजन

बंदिश बैंडिट्स के सीजन 1 और 2 और अमेज़न प्राइम वीडियो की द मेहता बॉयज़ में अपने सराहनीय अभिनय के जरिए अपनी पीढ़ी की सबसे होनहार अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाने वाली श्रेया चौधरी अब आयुष्मान खुराना के साथ आगामी फिल्म मुपापा में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

समीर सक्सेना के निर्देशन में बनी मुपापा का निर्माण यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और पोशम पा पिक्चर्स ने किया है। पोशम पा पिक्चर्स की सह-स्थापना समीर सक्सेना ने बिस्वपति सरकार, सौरभ खन्ना और अमित गोलानी के साथ की है। यह फिल्म इस स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस के बीच पहला थिएट्रिकल कोलैबोरेशन है।अपने नैचुरल अभिनय और किरदारों में गहराई व भावनाओं को सहजता से पेश करने की क्षमता के लिए पहचानी जाने वाली श्रेया ने अपने विविधतापूर्ण काम के जरिए दर्शकों के बीच मजबूत कनेक्ट बनाया है।