मिहिर की घर वापसी! 

मनोरंजन

स्टार प्लस ने नया प्रोमो जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि अमर उपाध्याय, मिहिर विरानी के रूप में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में वापसी कर रहे हैं। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर हो रही यह घर वापसी इस अवसर को और भी यादगार बना रही है। इस बार बप्पा ने न सिर्फ तुलसी की प्रार्थना सुन ली है, बल्कि मिहिर को दोबारा शांतिनिकेतन में देखने का इंतजार कर रहे लाखों प्रशंसकों की इच्छा भी पूरी कर दी है।अपनी इस चर्चित वापसी के बारे में अमर उपाध्याय ने कहा, “मिहिर मेरे लिए सिर्फ एक किरदार नहीं है। वह मेरी जिंदगी और मेरे सफर का बेहद अहम् हिस्सा रहा है। इतने वर्षों में दर्शकों ने मिहिर को जो प्यार दिया है, उसे मैंने हमेशा अपने दिल के करीब रखा है। पिछले कुछ समय से मिहिर की वापसी को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। मेरे प्रशंसक लगातार मुझसे पूछ रहे थे कि मैं शो में कब लौटूँगा। उनका यह उत्साह देखकर मेरी घर वापसी और भी खास हो गई है।