नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट के नए एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपनी लव स्टोरी से जुड़ा एक मज़ेदार और दिल छू लेने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उनके रिश्ते को सलमान खान ने ही समझ लिया था, जबकि उस समय दोनों खुद भी इसे स्वीकार नहीं कर रहे थे।सलमान खान ही वो शख्स थे जिन्होंने सोनाक्षी और ज़हीर की मुलाकात करवाई थी। दोनों ने बताया कि भले ही वे अपने रिश्ते से इनकार करते रहे, लेकिन सलमान खान सब समझ चुके थे। सोनाक्षी ने हंसते हुए कहा, “हम दोनों के बीच साफ़-साफ़ वाइब थी और सलमान इतने भी भोले नहीं हैं। उन्हें सब दिख रहा था। जब भी वो मुझसे पूछते थे, हम दोनों मना कर देते थे और कहते थे, ‘ऐसा कुछ नहीं है।’ फिर एक दिन उन्होंने कहा, ‘देखो, एक दिन तुम लोगों का ब्रेकअप होगा। तू इधर आकर रोएगी, वो उधर आकर रोएगा।

