जितिन ‘फौजी’ की कास्ट में शामिल

मनोरंजन

जितिन गुलाटी इन दिनों लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के बाद अब अभिनेता तेलुगु सिनेमा में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही में यह घोषणा हुई थी कि जितिन गुलाटी अक्षय खन्ना के साथ पौराणिक थ्रिलर ‘महाकाली’ में नजर आएंगे। अब पता चला है कि फिल्म के नए साल में रिलीज होने से पहले ही अभिनेता 2026 का अंत प्रभास स्टारर ‘फौजी’ से अपने बड़े तेलुगु डेब्यू के साथ करेंगे।हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन जितिन ने बताया कि वह प्रभास की फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जो कहानी को एक नई दिशा में ले जाती है। वह बताते हैं कि यह उनके अब तक के करियर में सबसे जल्दी मिली फिल्म है।