इन्दौर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रस्तावित विशाल किसान महापंचायत में राकेश टिकैत को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। महापंचायत मालवा सहकारी शक्कर कारखाना, बरलाई जागीर (जिला इंदौर) की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया एवं प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में अंशपूंजीधारी किसानों द्वारा किए जा रहे 20 फरवरी से 1 मार्च के मध्य आंदोलन के दौरान आयोजित की जाएगी। मोर्चा के नेता बबलू जाधव, रामस्वरूप मंत्री, चंदनसिंह बड़वाया, शैलेंद्र पटेल एवं प्रवीण ठाकुर के अनुसार भूमि हस्तांतरण, आयात-निर्यात नीति में बदलाव किसानों के हितों के खिलाफ यह महापंचायत 20 फरवरी से 1 मार्च तक के आंदोलन आयोजन के मध्य आयोजित की जाएगी। जिसमें राकेश टिकैत को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

