(इंदौर) ९ दिसं. तक चलने वाला विश्व शांति महायज्ञ शुरू (०५पीआर०८एएन)

इंदौर

इंदौर, ५ दिसंबर (ईएमएस)। दिगंबर जैन समवरण मंदिर तुकोगंज में ९ दिसंबर तक चलने वाला विश्व शांति महायज्ञ एवं जिनेंद्र महाअर्चना का आयोजन आर्यिका १०५ श्री दुर्लभमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में प्रारंभ हो गया। घटस्थापना, श्रीजी का महामस्तकाभिषेक एवं आर्यिकाश्री संघ के प्रवचन के बाद महायज्ञ विधान आरंभ हुआ। समाज की अध्यक्ष रानी डोसी, अमित जैन एवं प्रचार मंत्री संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि रविवार को महायज्ञ समापन हवन के बाद जुलूस निकाला जाएगा। सभी कार्यक्रम बाल ब्रह्मचारी पं. रतनलाल शास्त्री और नितिन भैया खुरई के मार्गदर्शन में संपन्न होंगे।
(उमेश/अर्चना पारखी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *