अभिनेत्री निर्मित कौर अहलूवालिया अपने करियर के एक नए और रोमांचक दौर में कदम रख रही हैं। वह अपने OTT डेब्यू ‘अब होगा हिसाब’ के साथ लंबे फॉर्मेट की कहानी में वापसी कर रही हैं। फिल्मों में काम करने के बाद अब वह एक पूरी सीरीज़ के साथ फिर से सेट पर लौटी हैं, जो उनके अभिनय सफर में एक अहम बदलाव है।यह शो उन्हें उस फॉर्मेट में वापस लेकर आया है, जिससे वह पहले जुड़ी रही हैं, लेकिन इस बार वह इसे एक नए अनुभव और नई सोच के साथ देख रही हैं।निर्मित के लिए लंबे फॉर्मेट की कहानी में लौटना एक तरह से यादों भरा और रचनात्मक रूप से संतोष देने वाला अनुभव रहा। उनका मानना है कि लंबे फॉर्मेट की कहानियों में कलाकार को अपने किरदार को गहराई से समझने और जीने का ज़्यादा समय मिलता है। इससे भावनाओं और कहानी के उतार-चढ़ाव को बेहतर तरीके से महसूस किया जा सकता है।

