हिंदी फिल्म “चक्कर चवन्नी का” के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर, जो मुंबई के इम्पा थिएटर में संपन्न हुआ।
फिल्म के निर्माता और लेखक डॉ. अरविंद दीक्षित हैं, जिनके साथ सह-निर्माता के रूप में श्रीमती रामा दीक्षित जुड़ी हैं। निर्देशन की कमान संभाली है डी. पी. सिंह (देव) ने, जो इससे पहले हिंदी फिल्म बेलगाम बना चुके हैं। दीक्षित फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म अपने अनोखे नाम की तरह ही कहानी और प्रस्तुति में भी ताज़गी का एहसास कराती है।ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की कॉमिक टोन और रहस्यमयी मोड़ों ने सभी का ध्यान खींचा। साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री सांची राय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं और ट्रेलर की खुलकर सराहना की।

