सॉफ्टेवयर इंजीनियर ने शादी का झांसा देकर सेल्स मैनेजर युवती से किया रेप

मध्य प्रदेश

साल भर बनाया हवस का शिकार, फिर शादी करने से मुकरा

जान से मारने के बाद खुद भी मरने की धमकी दे रहा था आरोपी
भोपाल । नये शहर की शाहपुरा थाना पुलिस ने सेल्स मैनेजर की नौकरी करने वाली युवती की शिकायत पर सॉफ्टेवयर इंजीनियर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पीड़िता और आरोपी की पहचान जिम में एक्सरसाइज के दौरान हुई थी। आरोपी शादी का वादा कर सालभर तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया की वह मूलतः कटनी जिले की रहने वाली है, और पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है, साथ ही वह एमपी नगर में एक शोरूम में सेल्स मैनेजर की नौकरी भी करती हैं। करीब पांच साल पहले भोपाल आकर शाहपुरा स्थित गुलमोहर की एक कॉलोनी में रहने लगी। इस दौरान वह एक्सरसाइज के लिये इलाके में ही स्थित जिम में जाती थी। जिम में दिसंबर 2025 में उसकी पहचान कुनाल पंथी से हुई थी। वह सॉफ्टेवयर इंजीनियर है, जल्द ही उनकी दोस्ती प्रेम-प्रसंग मे बदल गई। नजदीकियां बढ़ने पर कुनाल ने उससे शादी का वादा किया, आरोप है कि इसके बाद उसने शादी करने का वादा करके 25 दिसंबर को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फरवरी तक वहॉ उसका दैहिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने अब अयोध्या नगर इलाके में मकान ले लिया है। कुनाल ने यहां भी आकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। करीब एक साल तक करीब एक साल तक कुनाल पंथी उसका दैहिक शोषण करता रहा, बीते दिनो जब पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया तब वह पहले टालमटोल करता रहा। जब पीड़िता ने उस पर लगातार दबाव डाला तब उसने शादी करने की बात से इंकार कर दिया साथ ही वह युवती को मारकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुचां। पुलिस ने बयानों के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है, बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहता है, जो एफआईआर दर्ज होने की भनक लगने पर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है, और जल्द ही उसे पकड़ लिया जायेगा।