अभिनेता जीत रायदुत्त अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। उनकी नई माइक्रो मिनी-सीरीज ‘बाय बाय हसबैंड’ अपने बोल्ड कॉन्सेप्ट और भावनात्मक रूप से मजबूत कहानी के कारण दर्शकों की खूब सराहना बटोर रही है।‘बाय बाय हसबैंड’ में जीत रायदुत्त ने मिहिर का किरदार निभाया है, जो एक साधारण मिडिल क्लास व्यक्ति है और प्रीति से गहरा प्यार करता है। प्रीति का किरदार पूजा काव्या ने निभाया है, जो एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती है, लेकिन प्यार के लिए अपनी आलीशान जिंदगी छोड़कर मिहिर के साथ एक साधारण जीवन अपनाती है।

