सोनमऔर अंशुल का म्यूजिक ड्रीम प्रोजेक्ट 

मनोरंजन

सोनम ठाकुर अब अपने करियर का बड़ा कदम उठाते हुए बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री के लिए तैयार हैं। उनके साथ हैं म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने नाम और प्रोड्यूसर अंशुल सोनी, जिनकी कंपनी मूवमेंट क्रिएशन्स एलएलपी इस प्रोजेक्ट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य रखती है।देहरादून की रहने वाली सोनम ठाकुर पिछले चार वर्षों से उत्तराखंड की पहाड़ी रीजनल इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब वह सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी नई पहचान गढ़ने जा रही हैं। उनकी अपनी म्यूजिक कंपनी ‘नाटी नेशन रिकॉर्ड्स’ के साथ अंशुल सोनी की कंपनी का यह जॉइंट वेंचर कई बड़े और चर्चित सिंगर्स के साथ काम करेगा।