भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक कहानियों का आकर्षण हमेशा खास रहा है, लेकिन जब बात छत्रपति शिवाजी महाराज की हो, तो उम्मीदें अपने आप कई गुना बढ़ जाती हैं। अब इसी विरासत को भव्य सिनेमाई रूप देने के लिए जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी लेकर आए हैं फिल्म ‘राजा शिवाजी’, जिसका पहला टीज़र रिलीज़ होते ही चर्चा में छा गया है।
रितेश विलासराव देशमुख इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि निर्देशन की कमान भी संभाल रहे हैं। टीज़र में एक ऐसे बेटे की कहानी की झलक मिलती है, जिसने अपने संकल्प और साहस से इतिहास की दिशा बदल दी। इसमें जोश, भावनाएं और वीरता का सशक्त संगम दिखाई देता है।

