शो यादें, में सृष्टि (गुलकी जोशी) भी शामिल हैं,सृष्टि, जो अस्पताल की एडमिनिस्ट्रेटर हैं, बेहद संयमित, व्यावहारिक और भावनात्मक रूप से काफी नियंत्रित हैं। वे अक्सर अपनी भावनाओं को ज़ाहिर करने के बजाए उन्हें भीतर ही दबा लेती हैं। ऐसे किरदार को निभाने के लिए गुलकी को पूरे दिन अपने भावनात्मक ग्राफ़ पर ध्यान देना पड़ता है, जिससे कंटिन्यूटी सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि आंतरिक भी हो जाती है।
पर्दे के पीछे की झलक साझा करते हुए, गुलकी जोशी ने कहा, “मेरे लिए दिन का पहला शॉट बहुत अहम् होता है, क्योंकि वही पूरे दिन की भावनात्मक लय तय करता है। यदि सीन इंटेंस है, तो उसकी ऊर्जा बाकी सीन तक बनी रहती है और यदि हल्का है, तो दिन में सहजता आ जाती है। चूँकि, मेरा किरदार सृष्टि बहुत कुछ भीतर ही समेट कर रखती है, मुझे हर पल यह ध्यान रखना पड़ता है कि वह भावनात्मक रूप से कहाँ खड़ी है।

