दर्शकों  के दिलों को छू रहा है यादें’ 

मनोरंजन

शो यादें शो ‘यादें’ के इक़बाल खान ने कहा अपनी भावनात्मक कहानी और उम्मीद से जुड़ी थीम्स के साथ दर्शकों के दिलों को छू रहा है। इस शो में अभिनेता इक़बाल खान डॉक्टर देव का किरदार निभा रहे हैं, एक ऐसा रोल जो उनके करियर का सबसे परतदार किरदार माना जा रहा है। शो में डॉक्टर देव की ज़िंदगी दिखाई गई है, जो आठ साल की यादें खोने और अपने बेटे की मौत के गहरे दुःख से जूझते हुए, नए सिरे से जीने की कोशिश करता है। इस बातचीत में इक़बाल खान ने बताया कि मैंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन डॉक्टर देव की खासियत उसकी भावनात्मक गहराई है। उसका इमोशनल क्वोशंट बहुत ऊँचा है, वह बहुत गहराई से महसूस करता है, लेकिन साथ ही ज़मीन से जुड़ा और सच्चा इंसान है।  शो की शुरुआत में एक सीन है, जब डॉक्टर देव को अपने बेटे की मौत का पता चलता है। वह सीन बहुत भारी था। सिर्फ मैं ही नहीं, पूरी टीम उस वक्त उस दर्द को महसूस कर रही थी। शूटिंग के दौरान सेट पर एक अजीब-सी खामोशी थी।