इन्दौर अनंत अंबानी के जन्मदिन के अवसर पर द राइजिंग वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा अनंत सेवा फाउंडेशन के सहयोग से विशेष कार्यक्रम वीक ऑफ ऑनर के आयोजन की शुरुआत की। फाउंडेशन ने इस महत्वपूर्ण सप्ताह की शुरुआत के लिए ऐतिहासिक और माँ अहिल्या की पावन नगरी इंदौर एवं महेश्वर को चुना और अहिल्या बाई ज्योति स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन शिवाजी राव होलकर की गरिमामयी उपस्थिति में किया। बता दें कि अहिल्या बाई ज्योति स्कूल वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम वीक ऑफ ऑनर के अंतर्गत अनंत सेवा फाउंडेशन द्वारा इंदौर और महेश्वर के विभिन्न संस्थानों में 10 कंप्यूटर, 5 वाटर कूलर, 500 स्कूल बैग, 700 पानी की बोतलें और 50 पंखों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त, इंदौर के खिजराबाद और खजराना क्षेत्रों में 10 सिलाई मशीनें वितरित की गईं। फाउंडेशन का मानना है कि यह पहल एक ऐसे व्यक्तित्व को समर्पित है, जो करुणा, सेवा और समाजहित में परिवर्तनकारी कार्यों के लिए जाने जाते हैं।

