प्रतिभा युवा कला सम्मान-2018 से सम्मानित

इंदौर मध्य प्रदेश

उज्जैन (ईएमएस)। उज्जैन शहर की जयपुर घराने की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय कथक नृत्यांगना इंजि प्रतिभा रघुवंशी एलची को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह इंदौर में नादयोग गुरुकुल द्वारा आयोजित नाद महोत्सव 2018 में कथक नृत्य क्षेत्र में सतत उपलब्धियों एवं सतत कला साधना करते हुए नृत्य क्षेत्र में नित नवीन प्रयास करने के फल स्वरूप युवा कला सम्मान-2018’ से सम्मानित किया गया। यह नादयोग गुरुकुल का 25वाँ रजत जयंती वर्ष था, यह सम्मान विगत 25 वर्षों से युवा कला साधकों को प्रदान किया जा रहा है।
यह सम्मान नादयोग गुरुकुल की संस्थापिका डॉ. रागिनी मख्खर, हेमंत मख्खर, मुख्य अतिथि संजय लूनावत चेयरमैन आई.डी.सी.ए. एवं भारत शर्मा सदस्य एन.सी.एफ संस्कृति विभाग भारत सरकार के कर कमलों द्वारा वरिष्ठ कथक नृत्यांगना सविता गोडबोले एवं जयश्री तांबे की विशिष्ट उपस्थिति में प्रतिभा को प्रदान किया गया। प्रतिभा इस सम्मान का श्रेय अपनी प्रथम गुरु माँ पद्मजा रघुवंशी, पिता महेंद्र रघुवंशी, नृत्य गुरु पं. राजेन्द्र गंगानी एवं पति डॉ. रौनक एलची को देती हैं। प्रतिभा संगीत कला संस्थान उज्जैन के माध्यम से नगर के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सतत नृत्य प्रशिक्षण देना, और सतत नृत्य कला साधना कर गुरुजनों एवं उज्जैन का नाम विश्व पटल पर स्थापित करना प्रतिभा का उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *