राफेल डील में किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है, यह सुप्रीम कोर्ट ने भी माना –

इंदौर

:: कांग्रेस के झूठे भ्रम जाल में देश की जनता अब नहीं आने वाली है : कैलाश विजयवर्गीय ::
:: भाजपा ने राफेल विमान खरीदी पर कांग्रेस के झूठ का विरोध करते हुए विशाल धरना दिया ::
इन्दौर (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा महामंत्री मुकेश राजावत गणेश गोयल घनश्याम शेर ने बताया कि आज जिलाधीश कार्यालय के सामने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाशजी विजयवर्गीय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा राफेल विमान खरीदी पर बोले गए सफेद झूठ का विरोध करते हुए विशाल धरना दिया।
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं को हमारी न्याय पालिका पर भरोसा नहीं है। यदि चुनाव हार जाये तो ईवीएम खराब है। अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भी भरोसा नहीं है। राफेल डील में किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है, यह सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है। कांग्रेस के इस झूठे भ्रम जाल में देश की जनता अब नहीं आने वाली है। राफेल मामले पर हमने कहा आओं चर्चा करें, लेकिन वो चर्चा के लिये तैयार नहीं है, सिर्फ हंगामा करना ही इनका मकसद है। कांग्रेस देश की जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। कांग्रेस खुद भ्रमित है। उसका नेता कन्फ्यूज है। सत्ता पाने के लिये जनता को गुमराह कर उन्हें भ्रमित करने का काम कांग्रेस के नेता कर रहे है। साथ ही देश को भी बदनाम कर रहे है। हमारे नेता को बदनाम कर रहे है। आपने कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राईक करके हमारा सैनिक वापस आ जाता है तो कांग्रेस पाकिस्तान के साथ मिलकर सर्जिकल स्ट्राईक का सबूत मांगती है। क्या यह सेना का अपमान नहीं है ? हमें गर्व होना चाहिए कि इजराईल और अमेरिका हीं नहीं भारत भी ऐसा देश है जो सर्जिकल स्ट्राईक कर सकता है।
विजयवर्गीय ने राहुल गांधी से पूछा कि यूपीए सरकार में वर्ष 2007 में राफेल विमान खरीदने की डील की गई थी लेकिन 2007 से 2014 तक सैनिकों के लिये यह विमान क्यों नहीं खरीदे गये? क्योंकि इसमें आपका हिस्सा तय नहीं हो पा रहा था। कांग्रेस का चेहरा, चरित्र जनता सब जानती है। जब एनडीए की सरकार में नरेन्द्र मोदी के द्वारा सेना के सशक्तिकरण के लिये राफेल लड़ाकू विमान की डील की गई तो आपने झूठे आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने की नापाक कोशिश की है। लेकिन इन सब आरोपों का जवाब सुप्रीम कोर्ट ने दिया है इनके झूठे आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। ये हमारे प्रधानमंत्री का नारे लगाकर बार-बार अपमान करते है, क्या यहीं मानसिकता है कांग्रेस की। हमारे प्रधानमंत्री देश के लिये 20 घंटे प्रतिदिन कार्य करते है। देश के लिये जीते है और देश की सुरक्षा और विकास के लिये ही सोचते है। उन्होंने कहा कि आने वाले मुख्य चुनाव में देश की जनता इन सबको बतायेगी कि झूठे आरोप लगाना कैसा होता है। कांग्रेस पाकिस्तान व जेएनयू के देशद्रोहियों के साथ खड़ी हो जाती है, जो देश के खिलाफ नारे लगाते है। हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है जिसे नरेन्द्र मोदी जैसा नेता मिला। हम सब गांव-गांव जाकर लोगों को राहुल गांधी व कांग्रेस के इस झूठ को बतायेंगे।
:: झूठ बोलकर सत्ता पाना कांग्रेस ने अपना शगल बना लिया है : मोघे ::
धरना स्थल पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि ’कांग्रेस के नेता देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी मानने को तैयार नहीं है। कांग्रेस के नेता बेबुनियाद आरोप लगाकर भ्रामक प्रचार कर रहे है। इस धरने के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी जनता के सामने कांग्रेस को बेनकाब करने का कार्य कर रही है। झूठ बोलकर सत्ता पाना कांग्रेस ने अपना शगल बना लिया है। कांग्रेस ने ये जो पाप किया है, जनता इसका जवाब देगी।
:: कांग्रेस के झूठ पर भरोसा मत करना : गोपीकृष्ण नेमा ::
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार एवं अतार्किक प्रश्न खड़ा करके उसे दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पूरा सच जनता के बीच आ चुका है। कांग्रेस के इस नेता को अपने गैर जिम्मेदारी पूर्ण झूठ के लिये संसद की सदस्यता से बर्खास्त कर देना चाहिए और देश व देश की जनता से माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस नेता के द्वारा लगातार झूठ बोलकर इस राफेल मामले में हमारे ऊपर आर्थिक लाभ लेने का जो आरोप लगाया गया वह जनता अब जान चुकी है। देश की सुरक्षा से संबंध रखने वाले इस सौदे को सार्वजनिक करने का जो राग इनके द्वारा अलापा गया यह सिर्फ हमारे दुश्मन देशों को बताने के लिये राजनैतिक षड़यंत्र रचा गया। देश की सुरक्षा से संबंधित इस सौदे का 2014 तक नहीं होना सिर्फ हमारी सेना को सुरक्षित नहीं करने का कार्य इनके द्वारा किया गया। इस झूठ से इनकी इच्छा और मनशा पूरी नहीं हो पाई। जो पूर्व के सौदों में इनके द्वारा दलाली ली गई थी वह मेदी सरकार के द्वारा उजागार कर देना इनको पच नहीं रहा है। हम इस धरने के माध्यम से जनता की अदालत में आए हैं कि आप इस भ्रम जाल में आकर कांग्रेस के इस झूठ पर भरोसा मत करना। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष सोनू राठौर ने किया। धरने के पश्चात नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा व वरिष्ठ नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधीश महोदय को देकर राहुल गांधी से देश व देश जनता की से मांफी मांगने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, कृष्णमुरारी मोघे, गोपीकृष्ण नेमा महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा प्रेमनारायण पटेल, गोपालसिंह चौधरी, गणेश गोयल, घनश्याम शेर कमल वाघेला, जे पी मूलचंदानी, सूरज केरो, हरप्रीत सिंह बक्शी, जयदीप जैन, आलोक दुबे, सोनू राठौऱ रचना गुप्ता, पद्मा भोजे, मनस्वी पाटीदार, प्रकाश राठौर, मंजूर अहमद, ज्योति तोमर, सविता पटेल, ज्योति पंडित, गायत्री गोगड़े, चिंटू वर्मा, जगमोहन वर्मा, दीपक जैन, चंदू शिंदे, जवाहर मंगवानी, जगदीश धनेरिया, राजेश शुक्ला, लक्ष्मीनारायण साहू, कमल वर्मा, मुकेश मंगल, ओमप्रकाश यादव, सरोज तंवर, विनोद खंडेलवाल, प्रशांत बिजलानी, ऋषि खनूजा, दिलीप माटा, वैंक्टेश्वर विकास शर्मा, अजीतसिंह रघुवंशी, सीटू छाबड़ा, अंकुश वर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उमेश/पीएम/19 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *