ऋषभ शेट्टी को ‘लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड’

मनोरंजन

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के 2026 संस्करण में मशहूर अभिनेता, लेखक और फिल्ममेकर ऋषभ शेट्टी को प्रतिष्ठित ‘लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।  ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा’ फ्रेंचाइज़ी के ज़रिए भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कर्नाटक के तटीय इलाकों की परंपराओं, लोककथाओं और आध्यात्मिक विरासत को बड़े पर्दे पर बेहद प्रभावशाली ढंग से पेश किया। उनकी कहानियों में पौराणिक मान्यताएं, आस्था, प्रकृति और मानवीय भावनाओं का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जिसने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीता है।