जटिल किरदार निभाना पसंद है

मनोरंजन

अभिनेत्री रसिका दुगल ने भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हमेशा ऐसे महिला किरदार चुने हैं जो पारंपरिक “हीरोइन” की छवि में फिट नहीं बैठते। मिर्जापुर की चालाक लेकिन संवेदनशील बीना त्रिपाठी से लेकर दिल्ली क्राइम की शांत, संवेदनशील और संयमित नीति सिंह तक, रसिका के निभाए किरदार अपनी जटिलता और वास्तविकता की वजह से दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं। आज जब दर्शक बनावटी और आदर्शवादी किरदारों की बजाय सच्चे और वास्तविक किरदारों को पसंद कर रहे हैं, रसिका का मानना है कि नैतिक रूप से जटिल (मॉरली एम्बिग्युअस) किरदार कहीं ज्यादा दिलचस्प होते हैं। उनके अनुसार, ऐसी महिलाएं जो अपनी कमज़ोरियाँ, विरोधाभासों और मुश्किल फैसलों के साथ दिखाई जाती हैं, वही असल जिंदगी के ज़्यादा करीब होती हैं।