भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से, उ‌द्घाटन सत्र में प्रदेश प्रभारी तो समापन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश

,::नाच गाना नहीं, मां अहिल्या बाई पर आधारित नाट्य का होगा मंचन::

इन्दौर | स्थानीय एचआर ग्रीन मैरिज गार्डन में आज 30 मई से नगर भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। वर्ग के उद्घाटन सत्र में प्रदेश भाजपा के प्रभारी महेंद्र सिंह शामिल होंगे तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समापन सत्र लेंगे। उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी एक विषय लेने पहुंचेंगे तो क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत और प्रदेश मंत्री व प्रशिक्षण प्रदेश सह प्रभारी राजेंद्र सिंह के आने की संभावना है। नगर प्रभारी राजेश सोलंकी तो पूरे समय वर्ग में मौजूद रहेंगे। सभी जनप्रतिनिधियों को भी अनिवार्य रूप से वर्ग में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 282 कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई है जिनके लिए विधानसभा वार अलग-अलग पंजीयन काउंटर बनाएं गये है। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाच गाना न होकर लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित नाट्य का मंचन होगा।