दबंगता – नाबालिग को भेजा अश्लील मैसेज, समझाने गये परिजनों की कर दी पिटाई, पुलिस पर भी बनाया दबाव, मामूली धाराओं में केस दर्ज

इंदौर

इन्दौर | शहर में सामने आए दबंगता के एक सनसनीखेज मामले में आरोपी ने पहले तो एक नाबालिग लड़की को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे जबकि नाबालिग के परिजनों ने उसे मिल उन्हें समझाने का प्रयास किया तो लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिसमें वे घायल हो गए तों पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो आरोपी ने पुलिस पर भी दबंगता दिखाई और मामूली-सी धाराओं में मामला दर्ज करा दिया। यही नहीं इसके बाद पीड़ित परिवार को भी दबंगता दिखाते धमकाया। मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। अंबिकापुरी निवासी महिला की शिकायत पर आरोपियों विश्व प्रताप सिंह ठाकुर, शुभ, दादा, तनिष और अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने डीसीपी से मुलाकात कर उनको बताया कि 23 मई की शाम उनकी नाबालिग बेटी को विश्व प्रताप ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे थे। इस संबंध में बात करने के लिए वह अपने पति और बेटे के साथ आरोपी के घर पहुंचीं तो बातचीत में विश्व प्रताप गुस्सा हो गया और धमकी देने लगा तथा इस दौरान वहां पहुंचे उसके पिता ने बिना बात सुने मारपीट शुरू कर लकड़ी, स्टंप और लात-घूंसों से हमला किया। इस मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर गिर गई तब महिला के पति ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पीड़िता महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी का परिवार इलाके में प्रभावशाली है और आरोपी के पिता सरकारी नौकरी में हैं। इसी दबाव के चलते पुलिस ने गंभीर आरोपों के बावजूद सामान्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की। वहीं महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से उन्हें भी दबाव में लिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि विवाद के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और पुलिस से पर्याप्त मदद नहीं मिल रही। हालांकि मारपीट की इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच का कह रही है।

1 thought on “दबंगता – नाबालिग को भेजा अश्लील मैसेज, समझाने गये परिजनों की कर दी पिटाई, पुलिस पर भी बनाया दबाव, मामूली धाराओं में केस दर्ज

Comments are closed.