मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री मोतीलाल वोरा जी की जयंती पर विधानसभा में पुष्पांजलि सभा

मध्य प्रदेश

भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री मोतीलाल वोरा जी की जयंती पर आज शनिवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं विधायक रामेश्वर शर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे विधायक भगवान दास सबनानी, पूर्व विधायक पीसी शर्मा, श्री वोरा जी की सुपुत्री श्रीमती अर्चना मिश्रा एवं दामाद कन्हैया लाल मिश्रा सहित विधानसभा के अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।