विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की सीधी टक्कर

FEATURED मध्य प्रदेश

भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा के 230 सीटों के चुनाव में मात्र 6 सीटों में महिला उम्मीदवारों के बीच में सीधा मुकाबला है। मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव में 250 महिलाएं अपना भाग्य आजमा रही हैं। कांग्रेस एवं भाजपा की 6 महिला नेत्रीयों में सीधी टक्कर है।
भांडेर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की रजनी प्रजापति और कांग्रेस की रक्षा के बीच सीधा मुकाबला है। वही जैतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की मनीषा सिंह और उमा धुर्वे आमने सामने है। मानपुर विधानसभा क्षेत्र से मीना सिंह भाजपा और ज्ञानवती देवी कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की राजश्री सिंह और कांग्रेस की ज्योत्सना के बीच मुकाबला है। नेपानगर से मंजू दादू भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हैं। वहीं सुमित्रा देवी काग्रेस प्रत्याशी के रूप में सीधी टक्कर दे रही हैं। धार विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती नीना वर्मा भाजपा की ओर से और कांग्रेस की प्रभा सिंह के बीच में सीधा मुकाबला है।
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के जो टिकट बांटे हैं। उनमें 6 महिला विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की आपसी टक्कर में किस महिला को विजय मिलती है। इसको लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।
एसजे/गोविन्द/28नवंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *