रश्मि देसाई और राजीव खंडेलवाल ने ‘बॉडीशेमिंग के खिलाफ आवाज़ उठाई

मनोरंजन

आने वाला एपिसोड तुम हो ना आत्म-प्रेम और हिम्मत का दमदार संदेश लेकर आ रहा है। मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई, होस्ट राजीव खंडेलवाल के साथ मिलकर साहसी कंटेस्टेंट बीना का समर्थन करती नज़र आएंगी। बोकारो की रहने वाली बीना एक समर्पित गृहिणी हैं, जिनका डांस के प्रति जुनून इतना गहरा है कि वह रसोई के कामों के बीच भी नृत्य का आनंद लेती हैं। लेकिन उनकी यात्रा आसान नहीं रही, क्योंकि उन्होंने समाज से मिले तानों और बॉडीशेमिंग का सामना किया है, जो उनके भारी शरीर को लेकर की जाती रही है।वजन और लुक्स को लेकर आए कमेंट्स के बावजूद बीना बिल्कुल नहीं डगमगातीं और साफ कहती हैं, “मैं मानती हूं डांस दिल से होता है, बॉडी से नहीं।” उनकी इस जज़्बे से प्रभावित होकर रश्मि देसाई ने उन्हें सशक्त शब्दों में प्रेरित किया और उनकी बेटी के लिए प्रेरणा बने रहने को कहा। महिलाओं पर पड़ने वाले सामाजिक दबाव पर बात करते हुए रश्मि ने कहा, “एक बात कहूँगी, कहने के लिये ना अगर लोगों के पास बात ही नहीं होगी तो वो बात हीं क्या करेंगे, और अगर आप में वो बात हीं नहीं है तो वो आपके बारे में बात हीं क्यों करेंगे तो आप प्लीज़ मत रुकिये आप एक इंस्पिरेशन हैं अपनी बेटी के लिये और आप प्लीज़ रुकिये मत।