ज़ी5 ने अपनी नई वेब सीरीज ब्राउन का ऐलान किया, जो कोलकाता की रहस्यमयी और अंधेरी गलियों में आधारित एक सस्पेंस से भरपूर नियो-नोयर क्राइम थ्रिलर है। इस सीरीज में करिश्मा कपूर अब तक के अपने सबसे दमदार और अलग अंदाज़ में नज़र आएंगी। उनके साथ अहम किरदारों में सूर्या शर्मा, जिशु सेनगुप्ता और सोनी राजदान भी दिखाई देंगे। सीरीज का निर्देशन अभिनय देव ने किया है और इसका निर्माण ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा किया गया है, ब्राउन का प्रीमियर 5 जून को विशेष रूप से हिंदी में ज़ी5 पर होगा। इस सीरीज़ में करिश्मा कपूर, जिशु सेनगुप्ता, सूर्य शर्मा, सोनी राजदान, अजिंक्य देवो और अन्य प्रतिभाशाली कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे।ब्राउन एक नियो-नोयर साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी कोलकाता की रहस्यमयी खूबसूरती और नैतिक अराजकता के बीच बनी गई है। इसके केंद्र में रीटा ब्राउन (करिश्मा कपूर द्वारा अभिनीत), जो कभी शहर की सबसे बेहतरीन पुलिस अधिकारी थीं, लेकिन अब वह बदनामी, शराब की लत और अपने अतीत के सायों से जूझ रही हैं।

