‘छठी मैया’ से दिखी बिहार की मिट्टी की खुशबू

मनोरंजन

सिंगर-कम्पोजर विशाल मिश्रा बिहार के सबसे महत्वपूर्ण और आस्था से जुड़े पर्वों में से एक, छठ को बॉलीवुड के बड़े पर्दे तक लेकर आए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट के नए गाने छठी मैया के जरिए छठ की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को हिंदी सिनेमा के दर्शकों तक पहुंचाया गया है।विशाल मिश्रा के लिए यह सिर्फ एक और फिल्मी गाना नहीं है, बल्कि अपनी मिट्टी और संस्कृति को बड़े मंच तक ले जाने का एक खास मौका है। दिलचस्प बात यह है कि विशाल मिश्रा और कौशल किशोर की यह जोड़ी इससे पहले भी छठी मैया बुलाए जैसे लोकप्रिय भक्ति गीत के लिए साथ आ चुकी है।