मीरा देओस्थले आगामी माइक्रो मिनी सीरीज़ “रॉन्ग बेटा, राइट बेटी” में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह सीरीज़ स्टोरी टीवी पर प्रसारित होगी। इसका निर्माण मनीष शुक्ला ने ओंकार फिल्म्स एंड स्टूडियो के बैनर तले किया है। यह कहानी किस्मत, धोखे और अपनी तकदीर बदलने की ठान चुकी एक बेटी के संघर्ष पर आधारित है।शो में मीरा देओस्थले के साथ दीपक वाधवा, कनिका कोटनाला और मेघा कौर जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘रॉन्ग बेटा, राइट बेटी’ एक गहरी और प्रभावशाली कहानी पेश करती है, जिसमें एक मां के फैसले कई लोगों की ज़िंदगी की दिशा बदल देते हैं।

