अक्षिता और राघव  ने ‘जताया आभार

मनोरंजन

‘लक्ष्मी निवास’  शो एक आम इंसान और उसके परिवार के सपनों, संघर्षों और रिश्तों को बेहद खूबसूरती से दिखाता है। इसकी दिलचस्प कहानी के साथ-साथ दर्शक वीर और राधिका की खिलती प्रेम कहानी और उनके रोमांटिक ट्रैक ‘तेरे इश्क़ में’ पर भी भरपूर प्यार बरसा रहे हैं।इस गाने को चेतन भारंगा ने अपनी आवाज़ दी है और इसका संगीत अंकित चेतन ने तैयार किया है, जबकि इसके दिल छू लेने वाले बोल संदीप शरारे ने लिखे हैं।खुशी जाहिर करते हुए राघव तिवारी कहते हैं, “सच कहूं तो ‘तेरे इश्क़ में’ को जिस तरह का प्यार मिला है, वह हम सभी के लिए बेहद खास और दिल छू लेने वाला है अक्षिता मुद्गल कहती हैं, “मेरे लिए ‘तेरे इश्क़ में’ को मिला रिस्पॉन्स बेहद खूबसूरत और जज़्बाती रहा है। एक्टर के तौर पर जब कोई गाना और प्रेम कहानी दर्शकों के दिलों से इतनी मजबूती से जुड़ जाए, तो वह एहसास बेहद सुकून देने वाला होता है। 

1 thought on “अक्षिता और राघव  ने ‘जताया आभार

Comments are closed.