अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने अपनी आने वाली बॉलीवुड रोमांटिक थ्रिलर फिल्म लव लॉटरी की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत शहर देहरादून में शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन अरविंद पांडे कर रहे हैं और इसे कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ अपनी प्रोडक्शन कंपनी सिनेमा गंज फिल्म्स.के बैनर तले बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू हुई है। अक्षय ने हाल ही में सेट से कुछ झलकियां भी साझा की हैं, जिससे फैंस को शूटिंग के शुरुआती दिनों और खूबसूरत लोकेशन की झलक देखने को मिली।लव लॉटरी एक गहन कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें रोमांस और सस्पेंस का मिश्रण देखने को मिलेगा। इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय के साथ हेली दरूवाला भी नज़र आएंगी

