एक्ट्रेस और उद्यमी परुल गुलाटी ने मशहूर भारतीय सूफी सिंगर बिस्मिल के साथ रिलीज़ हुए नए म्यूज़िक वीडियो “मनवा मेरा” में अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीत लिया है।मनवा मेरा एक रोमांटिक म्यूज़िकल अनुभव है, जिसमें प्यार, जलन, तड़प और पज़ेसिवनेस जैसी भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया गया है। बिस्मिल की सूफियाना आवाज़ और शानदार विजुअल्स मिलकर इस गाने को बेहद इमोशनल और इंटेंस बनाते हैं। इस म्यूज़िक वीडियो की सबसे बड़ी खासियत परुल गुलाटी का अलग-अलग लुक्स और शेड्स में नज़र आना है, जो उनके किरदार के कई पहलुओं को सामने लाता है।


1 thought on “परुल ने नया म्यूज़िक वीडियो जारी किया”
Comments are closed.