अहमदाबाद । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 वें सत्र का खिताब जीतने के साथ ही एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ऐसी तीसरी टीम बन गयी है जो लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल रही है। ये कारनाम सबसे पहले, महेंद्र सिंह धोनी की करिश्माई कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 2010 और 2011 में लगातार दो बार खिताब जीतकर किया था। इसके बाद, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने साल 2019 और 2020 में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब, रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने लगातार दूसरे बार खिताब जीत है। उससे गत वर्ष पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था जबकि इस साल गुजरात टाइटंस को हराया है। इससे पता चलता है कि टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही आईपीएल के प्लेऑफ प्रारुप में क्वालीफायर-1 की विजेता टीम की जीत का क्रम बना हुआ है। 2011 से लागू प्लेऑफ प्रारुप में देखा गया है कि लीग स्तर में जिन शीर्ष दो टीमों के बीच क्वालीफायर-1 खेला जाता है, जिसकी विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंची है। इस सीजन में भी आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाने के साथ ही खिताब पर भी कब्जा किया था। यह 19वें सत्र के साथ ही 9वीं बार और कुल मिलाकर 13वीं बार हुआ है जब क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ने फाइनल मुकाबले पर भी कब्जा किया है। साल 2011 में शुरु हुए प्लेऑफ प्रारुप में अब तक खेले गए 15 क्वालीफायर-1 मैचों में से 12 बार इसके विजेता ने ही आईपीएल ट्रॉफी जीती है। विशेष रूप से पिछले 8-9 सीजन से ही ये सिलसिला चलता आ रहा है।चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस टीमों ने भी क्वालीफायर-1 जीतकर ही खिताब पर कब्जा किया था। अब आरसीबी ने इसी इतिहास को दोहराया है।

