अभिनेता अदिवी शेष भले ही फिल्मों में रोमांच से भरपूर किरदार निभाते हों, लेकिन PETA इंडिया के नए अभियान में उनका संवेदनशील और दयालु पक्ष सामने आया है। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के मौके पर जारी इस अभियान में अदिवी दो नन्हे चूजों के साथ दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है: “चूजे शाकाहारी से प्रेम करते हैं” अभियान की तस्वीरें शिवा एसएस ने खींची हैं। मेकअप तुलसी कृष्णा चिंथा ने किया है, स्टाइलिंग रेखा बोग्गारापु ने संभाली है और हेयर स्टाइलिंग संदीप कुमार चेन्ना ने की है।अदिवी शेष कहते हैं, “जब आप किसी मुर्गे की आंखों में देखते हैं, तो साफ महसूस होता है कि वे भी हमारी तरह भावनाएं रखने वाले जीव हैं। उन्हें भी डर लगता है, वे भी अपनापन महसूस करते हैं


1 thought on “चूजों के साथ दिखाई दिए अदिवी शेष”
Comments are closed.