ज़ी टीवी एक और दिल छू लेने वाली कहानी ‘दिलों की राम लीला’ लेकर आने जा रहा है। यह प्यार, परिवार, जज़्बात और किस्मत से जुड़ी एक खूबसूरत कहानी है। शो में आस्था शर्मा और मिश्कत वर्मा लीड रोल्स में नजर आएंगे, जबकि एजाज़ खान और मानसी साल्वी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। कहानी के केंद्र में है लीला, एक ऐसी लड़की जिसके पास दौलत, रुतबा और ऐशोआराम सब कुछ है, लेकिन उसके दिल में एक कमी हमेशा बनी रहती है — अपने पिता का प्यार और अपनापन। अमीर परिवार से होने के बावजूद लीला खुद को जज़्बाती तौर पर अकेला और अधूरा महसूस करती है। इसी खालीपन के बीच उसे सुकून, समझ और बिना शर्त साथ मिलता है राम में, जो उसके पिता का भरोसेमंद पीए है। धीरे-धीरे राम उसकी जिंदगी में भरोसेमंद दोस्त और सबसे मजबूत सहारा बन जाता है।

