मोटे होने के कारण बनता था मजाक

मनोरंजन

अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के लोकप्रिय चैट शो डबल डेट में अपनी बॉडी इमेज और बुलिंग से जुड़ी मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की। इस शो में वह अपनी पत्नी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ नज़र आए। अपने बचपन को याद करते हुए जैकी ने बताया कि एक समय उनका वज़न करीब 150 किलो था और इसी वजह से उन्हें अक्सर लोगों की संवेदनहीन टिप्पणियों और सार्वजनिक मजाक का सामना करना पड़ता था। जैकी ने कहा, “मुझे आज भी याद है कि अक्षय सर की फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ के समय प्रोड्यूसर्स के बीच काफी चर्चा थी कि WWF रेसलर योकोज़ुना को बॉलीवुड के लिए भारत लाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया, “एक बार इसी विषय पर बातचीत चल रही थी, तभी एक थोड़े मोटे अंकल ने मेरे पिता से कहा, ‘बाहर से योकोज़ुना को बुलाने की क्या ज़रूरत है? आपके घर में तो पहले से एक है।’”

1 thought on “मोटे होने के कारण बनता था मजाक

Comments are closed.