मुंबई, शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी दिल छू लेने वाली कहानियों और प्यारे पारिवारिक पलों से दर्शकों का दिल लगातार जीत रहा है। हाल ही के ट्रैक में चिराग (नितिन बाबू) और शानाया ने शादी करके एक बड़ा कदम उठाया। उनकी इस ज़िम्मेदारी को समझाने के लिए पुष्पा (करुणा पांडे) उन्हें घर के कामों की ज़िम्मेदारी देती है। इसी दौरान शानाया पहली बार पूरे परिवार के लिए खाना बनाने की कोशिश करती है। इस सीक्वेंस में शानाया को रसोई की नई ज़िम्मेदारी निभाते हुए दिखाया गया, जिसके लिए मुस्कान ने अपनी बहन से मदद ली। यह अनुभव मुस्कान के लिए बेहद यादगार रहा, क्योंकि उन्होंने शानाया की घबराहट, उत्साह और छोटे-छोटे किचन हादसों को बड़े मज़ेदार अंदाज़ में निभाया।

