कंवर ढिल्लों को मिला  ITA अवॉर्ड

मनोरंजन

ITA अवॉर्ड्स अपनी सिल्वर जुबली यानी शानदार 25 साल पूरे कर रहे है। इसमें कंवर ढिल्लों की जीत हमारे लिए खास तौर पर बहुत निजी और भावनाओं से भरा पल बन गई।इस ऐतिहासिक रात का अपना अनुभव साझा करते हुए कंवर, जो स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा में सचिन का किरदार निभा रहे हैं, कहते हैं, “ITA के 25वें साल का हिस्सा बनना सच में बहुत खास था। यह साल मेरे लिए इसलिए और भी यादगार बन गया क्योंकि मैं दो सिल्वर जुबली समारोहों का हिस्सा रहा स्टार परिवार अवॉर्ड्स, जिसे मैंने होस्ट किया, और ITA। दोनों बड़े मौकों से जुड़ना मेरे लिए इस साल को कभी न भूल पाने वाला बना गया।”