कलाकार पहेलियाँ और ब्रेन टीज़र्स में व्यस्त रहते हैं 

मनोरंजन

शो यादें में ह्यूमर, दिल छू लेने वाले रिश्ते, रोज़मर्रा की ज़िंदगी और मेडिकल मिस्ट्रीज़ का अनोखा मेल देखने को मिलता है। हर नए केस के साथ अस्पताल में डॉक्टर देव (इक़बाल खान) और बाकी डॉक्टरों को अजीब और उलझन भरी मेडिकल कंडीशन्स का सामना करना पड़ता है। ऑन-स्क्रीन जहाँ किरदार मिलकर इन मेडिकल मिस्ट्रीज़ को सुलझाते हैं, वहीं ऑफ-स्क्रीन कलाकारों ने भी डिटेक्टिव स्पिरिट को ज़िंदा रखने का अपना मज़ेदार तरीका खोज लिया है।हाल ही के ट्रैक में अस्पताल में कुछ रहस्यमयी केस सामने आए हैं, जो सभी को उलझन में डाल रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि रहस्य सुलझाना ऑफ-स्क्रीन भी एक मज़ेदार एक्टिविटी बन गया है। ब्रेक के दौरान कलाकार अक्सर पहेलियाँ और ब्रेन टीज़र्स में व्यस्त रहते हैं।