इन्दौर भंवरकुआ स्थित टंट्या भील चौराहे तक नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर कैंडल मार्च निकाल कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। भोलाराम उस्ताद मार्ग से निकालें इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और नागरिकों ने हाथों में मोमबत्तियां ले शामिल हुए । मार्च के समापन पर ट्ट्या भील प्रतिमा स्थल पर विद्यार्थियों ने मौन रखकर उन छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव और भविष्य की अनिश्चितता के बीच अपनी जान गंवाई तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। इस केंडल मार्च में विधायक विक्रांत भूरिया, इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घंगोरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया, जिला समन्वयक एवं युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव पुनीतसिह पारिया, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया सहित अनेक अन्य कांग्रेस नेता कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित रहे।

