जब कोई रोमांटिक ट्रिप बुरी तरह बिगड़ जाए

मनोरंजन

हंगामा ओटीटी ने नई प्रयागराज की लव स्टोरी लॉन्च की। प्रयागराज की आत्मीय गलियों, ऐतिहासिक घाटों और सदाबहार माहौल की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज रोमांटिक गेटवे की सोच को उलट देती है और उसे एक हाई स्टेक सर्वाइवल कहानी में बदल देती है। गौरव शर्मा, अंबिका वाणी, पवित्रा पुनिया और मनीष वाधवा जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह सीरीज रोमांस और सस्पेंस का मेल है।कहानी के केंद्र में हैं अंशुल सिंह और सोनिया शुक्ला, जिनकी रोमांटिक यात्रा उस वक्त खतरनाक मोड़ ले लेती है, जब वे अनजाने में खुद को एक निर्दयी गैंग के जाल में फंसा हुआ पाते हैं, जो खुद को रक्षक बताता है। भरोसे से शुरू हुई यह कहानी जल्द ही धोखे में बदल जाती है। इसके बाद कपल को घने जंगलों, तंग गलियों और भीड़ भरे बाजारों से गुजरते हुए लगातार भागना पड़ता है, ताकि उन्हें पकड़ने पर आमादा लोगों से एक कदम आगे रह सकें।