सन नियो के शो दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी में प्रेम का किरदार निभा रहे सूरज प्रताप सिंह का शो के बच्चों के साथ ऐसा ही खास रिश्ता बन गया है।फिलहाल सूरज अपने ट्रैक के लिए बच्चों के साथ ज्यादा शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में, सेट पर उनके साथ काफी समय बिताने के दौरान उनकी बच्चों से अच्छी दोस्ती हो गई है। साथ में स्क्रीन शेयर करने से शुरू हुआ यह रिश्ता अब हँसी-मजाक, मस्ती, एक-दूसरे को मजेदार नाम देने और ढेर सारे प्यार भरी दोस्ती में बदल गया है।
बच्चों के साथ अपने रिश्ते और सेट की कुछ खास यादों के बारे में बात करते हुए सूरज प्रताप सिंह ने कहा, “अब तो बच्चे मेरे दोस्त बन गए हैं। उनके साथ मेरी बहुत सारी प्यारी यादें हैं। शुद्धि के साथ मेरी एक खास याद है। उसे पता है कि मैं घर से दूर रहता हूँ और मेरी माँ यहाँ मेरे साथ नहीं हैं। इसलिए वह अपनी माँ से रोज मेरे लिए कुछ न कुछ खाने के लिए लाने को कहती है।

