एमपी ट्रांसको के प्रशिक्षु अभियंताओं ने सीखा लाइन मेंटेनेंस का हुनर

इंदौर

:: 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन पर शटडाउन, सुरक्षा प्रक्रिया और इंसुलेटर बदलने का दिया प्रशिक्षण ::
इंदौर । मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने चार प्रशिक्षु सहायक अभियंताओं को 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन अनुरक्षण कार्य का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान फ्लैशओवर से प्रभावित डिस्क इंसुलेटर बदलने की प्रक्रिया का मौके पर प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया।
प्रशिक्षुओं को शटडाउन लेने की प्रक्रिया, वर्क परमिट प्रणाली, लाइन को सुरक्षित आइसोलेट करने, सुरक्षा मानकों और उपयोगी उपकरणों की जानकारी दी गई। ईएचटी लाइनों पर कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और तकनीकी प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया।
:: वरिष्ठ अभियंताओं ने कराई फील्ड ट्रेनिंग ::
एमपी ट्रांसको भोपाल के कार्यपालन अभियंता रवि चौरसिया और सहायक अभियंता अंकित महरौलिया ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने शटडाउन प्रबंधन, सुरक्षा उपायों और ट्रांसमिशन लाइन अनुरक्षण की व्यावहारिक बारीकियां समझाईं।
कंपनी के अनुसार, फील्ड प्रशिक्षण से प्रशिक्षु अभियंताओं को वास्तविक कार्य परिस्थितियों का अनुभव मिलेगा, जिससे विद्युत ट्रांसमिशन प्रणाली के सुरक्षित और प्रभावी संचालन में मदद मिलेगी।