निर्माणाधीन श्री परशुराम धाम का भूमिपूजन सम्पन्न

इंदौर

इन्दौर | आचार्यों और विद्वान पंडितों के सान्निध्य में वेद मंत्रों के साथ समीपस्थ ग्राम तिल्लौर खुर्द में बनने वाले श्री परशुराम धाम के भूमिपूजन के साथ ही धाम का निर्माण कार्य शुरू हो गया। अभिजीत मुहूर्त में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान वेद मंत्रों के बीच भगवान परशुराम के जयघोष गूंजते रहे। इस अवसर पर धाम के विशाल पाठक, सुधीर दुबे, पवन पाठक, अशोक तिवारी, विजय दुबे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। उनके अनुसार धाम का निर्माण कार्य अब तेजी से किया जाएगा। लक्ष्य है कि आगामी अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। यहां भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। धाम परिसर में 51 फीट ऊंचे परशुस्तंभकी स्थापना भी की जाएगी।