(इंदौर) गैस सिलेंडर फटने से परिवार जला 

इंदौर

इंदौर, १६ दिसंबर (ईएमएस)। नली में लीकेज से गैंस सिलेंडर फटा। इसमें एक परिवार बुरी तरह झुलस गया। खजराना पुलिस ने बताया कि इलियास कालोनी में रहने वाले सलीम पिता जमशेद, उसकी पत्नी शाहिन, बेटे सलमान और भतीजे आलम को जलने के चलते एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आ रही है कि रातभर से गैस की टंकी से गैस रिसाव हो रहा था। सुबह गैस चालू करने के बाद अचानक टंकी में ब्लास्ट हो गया और पूरा परिवार चपेट में आ गया।
(उमेश/अर्चना पारखी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *