बंटवारा 1947′ के प्रचार के लिए आमिर खान प्रोडक्शंस का मेगा मिशन

मनोरंजन

‘बंटवारा 1947’ का टीजर रिलीज होते ही पूरे देश में छा गया था। आमिर खान प्रोडक्शंस की सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947′ को लेकर मेकर्स अब तक का सबसे बड़ा प्रमोशनल कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म के प्रचार के लिए टीम देश के 12 बड़े शहरों का दौरा करेगी। इसे फिल्म का सबसे बड़ा सिटी टूर माना जा रहा है। खास बात यह है कि भारतीय सिनेमा में पहली बार किसी फिल्म के लिए इतने बड़े स्तर पर 12 शहरों का प्रमोशनल टूर किया जा रहा है, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।’बंटवारा 1947’ के साथ यह चर्चित थिएटर मास्टरपीस अब बड़े पर्दे पर एक भव्य अंदाज में आने के लिए तैयार है। फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं।