तीन नए चेहरों के साथ दस्तक देगी ‘दिल दीवाना हो गया’

मनोरंजन

बॉलीवुड को तीन नए चेहरे मिलने जा रहे हैं। टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल चौहान, विज्ञापन जगत से पहचान बना चुके भानुज सूद और मनाली के प्रतिभाशाली अभिनेता शुभकरण भोपाल फिल्म ‘दिल दीवाना हो गया’ के जरिए हिंदी सिनेमा में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। निर्माता इशपाल सिंह चावला ने अपनी पहली हिंदी फिल्म में इन तीन नए कलाकारों पर भरोसा जताते हुए उन्हें लॉन्च किया है। फिल्म में बॉलीवुड में कदम रख रहीं काजल चौहान ने कहा कि वर्षों तक टेलीविजन में काम करने के बाद फिल्मों में अभिनय करना उनका सपना था। भानुज सूद, जो इससे पहले कई बड़े विज्ञापन अभियानों का हिस्सा रह चुके हैं, इस फिल्म से अपने फीचर फिल्म करियर की शुरुआत कर रहे हैं। मनाली के रहने वाले शुभकरण भोपाल ने बताया कि जैसे ही निर्देशक राजीव शामलाल सोनी ने उन्हें कहानी सुनाई और बताया कि शूटिंग मनाली और मुंबई में होगी, उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी।