नए लेवल पर पहुंचा ‘फैनटरटेनमेंट’ 

मनोरंजन

ज़ी सिने अवॉर्ड्स,  इस साल अपनी फैन-फर्स्ट सोच ‘फैनटरटेनमेंट’ को एक कदम और आगे ले जा रहा है। ‘ये पल है फैंस का’ के ज़रिए यह बात और पुख्ता की जा रही है कि सिनेमा के सबसे यादगार पल दर्शकों के प्यार, भरोसे और जुनून से ही बनते हैं। मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत 24वां ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 इसी सोच का जश्न मनाता है, जहां हर पल सितारों और उनके सबसे बड़े चाहने वालों के साथ मिलकर खास बनाया जाता है।2026 एडिशन का आधिकारिक ऐलान मुंबई में एक हाई-एनर्जी, फैन-ड्रिवन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया गया, जहां बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडीज़, सोनम बाजवा, अपारशक्ति खुराना, मिथुन और पलक मुच्छल एक साथ नजर आए। इस मौके पर सभी सितारों की मौजूदगी ने माहौल में गर्मजोशी, स्टार पावर और अपनापन भर दिया ।