ऐल्फा सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है और फिल्म का नया गाना शैम्पेन खास चर्चा में बना हुआ है। दर्शक इस गाने में शर्वरी की जबरदस्त एनर्जी , सहज डांस मूव्स और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं। विजय गांगुली द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस हाई-ऑक्टेन ट्रैक में शर्वरी एक बिल्कुल नए डांस स्पेस में नजर आती हैं, और अब कोरियोग्राफर ने इस गाने के लिए उनकी मेहनत और समर्पण के बारे में खुलकर बात की है। शर्वरी के साथ लोकप्रिय गाने तरस में काम कर चुके विजय गांगुली ने बताया कि एक परफॉर्मर के रूप में वह कितनी आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने कहा, “जब हमने तरस किया था, तब शर्वरी को रिहर्सल के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला था, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने एक्सप्रेशन्स, ग्रेस और डांस से उसे बहुत खूबसूरती से निभाया।

